Transfer 2023 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन 70 अधिकारियों के तबादले, 1 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

Transfer 2023 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन 70 अधिकारियों के तबादले, 1 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

Bihar IAS/Officer Transfer 2023 : बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शनिवार देर रात नीतीश कुमार सरकार ने एक आईएएस, डीटीओ, डीसी समेत 71 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को अफसरों से संबंधित तीन अधिसूचनाएं जारी की।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत किशोर का तबादला कर दिया गया है। वे समाज कल्याण विभाग के निदेशक के पद पर तैनात थे और सामाजिक सुरक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था। उन्हें अब बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक बनाया है। साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एक आदेश के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 41 और दूसरे आदेश के तहत 29 अफसरों को ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा नीतीश कुमार  सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि और उप सचिव स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है। इसके अलावा कई जिलों के परिवहन पदाधिकारियों का भी तबादला किया है। तबादले से जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews