Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

transfers 2023

Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक :

  • कला रामचंद्रन को एडीजीपी प्रशासन नियुक्त किया गया है।
  • एम रवी किरण को डीजीपी जेल नियुक्त किया गया है
  • संजय कुमार को आईजी प्रशासन और आईजी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया
  • विकास अरोड़ा को सिटी गुरुग्राम नियुक्त किया गया
  • राकेश आर्य को सीपी फरीदाबाद नियुक्त किया गया है
  • सिमरदीप सिंह को डीआईजी जेल अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
  • मनीष चौधरी को आईजी सीआईडी मुख्यालय भेजा गया है
  • शिवचरण को डीआईजी पीटीएस सुनारिया भेजा गया है
  • नीतीश अग्रवाल को एसपी महेंद्रगढ़ भेजा गया है
  • विक्रांत भूषण को एसपी सिरसा भेजा गया है
  • जबकि अरुण सिंह को डीआईजी मधुबन अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जिला स्तर पर एसपी के तबादले किए जा सकते हैं

इतना ही नहीं पुलिस विभाग के उच्च स्तर पर तबादले के बाद अब जिला स्तर पर एसपी के तबादले किए जा सकते हैं। इसके लिए तबादला सूची में कई नामों को शामिल करने की कवायद जारी है। आने वाले दिनों में एसपी के तबादले होने की भी संभावना तेज हो गई है। इससे पहले बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews