Transfer 2025: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, IAS समेत कई अफसरों को मिला नया पदभार

2 आईएएस समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
transfer news 2025

देश के कई राज्यों में तबादले का सिलसिला जारी है। 10 नवंबर को कहीं आईएएस और कहीं आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा (Transfer 2025) गया है। एक ही दिन हरियाणा, बिहार और असम में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वहीं केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के डेप्यूटी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी किसी और को सौंपी हैं। तबादले और नियुक्ति का आदेश शासन ने सोमवार को जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के तहत इस बैच 2012 की आईएएस अधिकारी रिचा वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का नया डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया है। वह यह कार्य भार 4 वर्षों के लिए संभालेंगी। यह नियुक्ति सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत की गई है। वहीं असम की ब्यूरोक्रेसी में भी बदलाव देखने को मिला है। एसीएस अधिकारी करबी सैकिया करण  को स्थानांतरित कर सीईओ जिला जिला परिषद दररंग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सोनीतपुर जिला परिषद के सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

हरियाणा में इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार ने बैच 2012 की आईएएस अधिकारी रितु को लोकायुक्त सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। वह यह जिम्मेदारी अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निभाएंगी। बता दें फिलहाल वह अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। वहीं हाल ही में एचसीएस अफसर संजय कुमार को मैनेजिंग डायरेक्टर को-ऑपरेटिव सुगर मिल्स सोनपेट के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो ज्वाइंट कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पानीपत पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

बिहार में पुलिस अफसर का तबादला

राज्य में बिहार पुलिस सेवा बिहार पुलिस सेवा अधिकारी सुधाकर मिश्रा को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नवादा पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस उपाध्यक्ष बिहार विशेष सहस्त्र पुलिस-11 जमुई पद पद तैनात थे। इसी के साथ मनोज कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा के लिए रखा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews