
transfer
हरियाणा में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने हरियाणा पुलिस सेवा के 49 अधिकारियों का तबादला किया गया है।इसमें 12 नए ACP नियुक्त किये हैं, जिसमें गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 2, झज्जर में 3, पंचकूला में 2 और सोनीपत में 2 ACP की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा करनाल, नीलोखेड़ी ,असंध , भिवानी, सिरसा, पलवल, रेवाड़ी, पानीपत में डीएसपी बदले गए है। खुफिया विभाग में भी दो DSP की नई नियुक्ति की गई है, जो राज्य की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। ये सभी बदलाव प्रदेश में पुलिस प्रशासन को और अधिक दुरुस्त बनाने के लिए किए गए है।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादाला
- डीएसपी एससीबी में तैनात विवेक चौधरी का पलवल के होडल।
- होडल के डीएसपी कुलदीप कुमार को एएसपी गुरुग्राम।
- डीएसपी रेवाड़ी को विनोद शंकर को डीएसपी हांसी ।
- डीएसपी देवेंद्र नैन को डीएसपी हांसी।
- डीएसपी भिवानी भारत भूषण को डीएसपी नारनौल।
- डीएसपी डबवाली रमेश कुमार को चरखी दादरी ।
- डीएसपी नरवाना के अमित भाटिया को एसीपी गुरुग्राम।
- डीएसपी एसीबी कमलदीप राणा को जींद के नरवाना ।
- डीएसपी नीलोखेड़ी विक्रमजीत सिंह को डीएसपी सीआईडी।
- आत्मा राम को पानीपत।
- संजीव कुमार को एसीपी फरीदाबाद।
- राज सिंह को डीएसपी सिरसा
- जयपाल को डीएसपी-3 आईआरबी सुनारिया रोहतक।
- नरेंद्र सिंह को मधुवन करनाल में डीएसपी-2 लगाया गया है।
HPS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

