
Haryana IAS-IPS Transfer News: लोकसभा चुनाव की से देशभर में तबादले का दौर जारी है। हरियाणा सरकार ने बड़े पैमाने पे आईएएस, आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 5 आईएएस, 2 एचसीएस, 1 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जिलों के SP और DSP बदले गए हैं। आइए जानें किसे, कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है:-
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
15 मार्च को जारी आदेश के तहत हरियाणा में 6 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आईपीएस अधिकारी मनप्रीत सिंह को पंचकूला का एसीपी बनाया गया है। एचसीएस अधिकारी हितेश यादव को एसपी, सीआईडी हैडक्वाटर में तैनात किया गया है। एचसीएस अधिकारी नूपुर बिश्नोई को ERSS हेडक्वार्टर में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। दलजीत सिंह को सिवानी (भिवानी) का डीएसपी बनाया गया है। डबवाली के नए डीएसपी जय भगवान होंगे, जो पहले सिवनी, भिवानी डीएसपी पद पर तैनात थे। भिवानी डीएसपी दीपक कुमार को सीआईडी हेडक्वार्टर में डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
टीवीएसएन प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार पद पर नियुक्त किया गया है। हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली प्रबंध निदेशक के पद पद पर सत्य प्रकाश को नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र बिधान अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा सचिव, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग पद का प्रभार संभालेंगे। आईएएस अधिकारी डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह को जिला नगर आयुक्त, पलवल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रदीप सिंह को आयुक्त, नगर पालिका पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। अनुराग थालिया (एचसीएस अधिकारी) को उत्कर्ष सोसायटी सेक्रेटरी कम सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। विवेक कालिया एडिशनल डायरेक्टर, इनफॉरमेशन पब्लिक रिलेशंस एंड लैंग्वेज हरियाणा को विशेष कर्तव्य अधिकारी, मुख्यमंत्री हरियाणा (जन संवाद) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सूचना जनसंपर्क एवं भाषा हरियाणा और संयुक्त सचिव, हरियाणा सरकार सूचना अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


