
IAS IPS Transfer : उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
टिहरी जिले के डीएम मयूर दीक्षित का ट्रांसफर कर उन्हें हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मयूर दीक्षित की जगह नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है।
हरियाणा आईपीएस अफसरों के तबादले
- हरियाणा में भी पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है।गृह विभाग ने 4 आईपीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।2021 बैच की आईपीएस सृष्टि गुप्ता को पंचकूला का DCP बनाया गया है।
- 1996 बैच की सीनियर आईपीएस ममता सिंह से ADGP क्राइम हरियाणा का चार्ज वापस ले लिया गया है।
- 1997 बैच के आईपीएस संजय कुमार ADGP क्राइम हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास ADGP लॉ एंड आर्डर का चार्ज भी रहेगा।
- 1997 बैच के ही आईपीएस अमिताभ ढिल्लों को एडीजीपी एडमिस्ट्रेशन की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस चार्ज से संजय कुमार को रिलीव किया गया है।
Transfer Order


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

