Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अफसरों के फिर तबादले, 8 आईपीएस भी इधर से उधर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

यूपी सरकार ने गाजियाबाद डीसीपी शुभम पटेल का तबादला एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ कर दिया है।संतोष मिश्रा को एसपी कुशीनगर , अभिषेक यादव को एसपी रेलवे प्रयागराज और अजय कुमार को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है।
transfer

Transfer News : उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। जुलाई महीने के खत्म होने से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। दो जिले फतेहपुर और कुशीनगर के पुलिस कप्तान भी बदले गए है।वही छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक यांत्रिकी विभाग में भी 22 अफसरों के तबादले किये हैं। इसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता सहित उप अभियंता और टेक्निशियन के नाम शामिल है।इसकी सूची नीचे दी गई है जो इस प्रकार है………..

जानिए किस आईपीएस अफसर को कहां भेजा

  • फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह हटाकर एसपी ट्रेनिंग एंड सिक्योरिटी लखनऊ बनाया गया है।
  •  कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को अब फतेहपुर की कमान सौंपी गई है.
  • गाजियाबाद के डीसीपी शुभम पटेल को हटाकर एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
  • संतोष मिश्रा को एसपी कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अभिषेक यादव को एसपी रेलवे प्रयागराज ।
  • अजय कुमार को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।
  •  श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है।
  • विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। 

छत्तीसगढ़ में PWD अधिकारियों के तबादले

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews