Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई एसएचओ और इंस्पेक्टर इधर से उधर

खास बात ये है कि एक ही जिला में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले दारोगा व इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला पुलिस मुख्यालय ने किया है।
POLICE Transfer

Jharkhand Police Transfer : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। विभिन्न जिला-इकाइयों में पदस्थापित 84 दारोगा-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

खास बात ये है कि राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत एक ही जिले की इकाई में तीन वर्ष या उसके अधिक समय अवधि में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रभारी का तबादला किया गया है। गृह जिला में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का भी पदस्थापन हुआ है।

बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व स्थानांतरण-पदस्थापन कार्य पूरा करने संबंधित आदेश जारी किया था, उसी आदेश के आलोक में तबादले की यह कार्रवाई हुई है।

पहले पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति , फिर तबादला

जिन 20 दारोगा को पुलिस इंस्पेक्टर के बाद पर प्रोन्नति के बाद तबादला किया गया है, उसमें दारोगा सुधीर प्रसाद साहू, शिव बिहारी तिवारी, शंभु प्रसाद सिंह, त्रिलोचन तामसोय, पृथ्वीसेन दास, विजय कुमार, अभिजीत गौतम, मुकेश चौधरी, गुलशन भेंगरा, सोनी प्रताप, अजीत कुमार भारती, प्रशांत कुमार, हरदियुस टोप्पो, दयानंद सोरेन, संजय जनक मूर्ति, संजय चंद्र उरांव, राजीव प्रकाश, कुद्दुस, बैजनाथ कुमार व पूनम कुजूर के नाम शामिल हैं।

इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों का तबादला

इनमें इंसेक्टर मनोज कुमार- जमशेदपुर, राय सौमित्र पंकज भूषण- धनबाद, रामनारायण सिंह – रांची, अनिल कुमार शर्मा -धनबाद, छटु राम गौड़ – देवघर, चंदन कुमार – जमशेदपुर, सुनील कुमार सिंह- जोनल आईजी कार्यालय बोकारो, राजीव रंजन – बोकारो, परिचारी प्रवर राजेश कुमार रंजन – खूंटी का नाम शामिल है।

सब इंस्पेक्टर रैंक के अफसर

सृति कुमारी – हजारीबाग,मनीषा कुमारी – रांची,सुखेन्द्र यादव – स्पेसल ब्रांच,कंपनी कमांडर अमित कुमार -सिमडेगा,कंपनी कमांडर रामजी कुमार -गढ़वा,कंपनी कमांडर अजीम अंसारी -लोहरदगा,सुमन तिग्गा -गुमला,चमरा मिंज-खूंटी,निशा कुमारी – खूंटी,संतोष कुमार प्रसाद -जमशेदपुर,प्रिशिला लकड़ा – खूंटी,अखिलेश्वर पांडेय – स्पेसल ब्रांच, ब्रजेन्द्र कुमार – रांची,निशिकांत पाठक – रांची,उमेश प्रसाद -साहिबगंज,शाहबाज आलम- बोकारो, निरंजन कुमार सिंह- कोडरमा के नाम शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews