पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मी इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

कांस्टेबल सुखविंदर कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी और कांस्टेबल गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी भेजा गया है।
transfer news

Police Transfer : हिमाचल प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है।पुलिस मुख्यालय ने 54 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न रिजर्व बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी और  20 कर्मचारियों को अन्य जिलों व बटालियनों में भेजा गया है।

एनजीओ ग्रेड -।। कर्मचारियों के ये तबादला आदेश विभागीय स्थापना समिति की सिफारिश पर किए गए हैं। पुलिस विभाग ने 4 कांस्टेबलों नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर व कुलदीप सिंह को एसडीआरएफ में भेजा गया है।

जानिए किस पुलिसकर्मियों (बद्दी)को कहां भेजा गया

  • हेड कांस्टेबल बृज मोहन को बद्दी, हेड कांस्टेबल कृष्ण सिंह, मनोज कुमार, जतिंद्र कुमार, गणेश राज, सुरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सतीश सिंह व अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी ।
  • कांस्टेबल सुखविंद्र कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी, गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी ।
  • कांस्टेबल सुखविंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह और विक्की सिंह को सिक्स्थ आईआरबी से बद्दी, कांस्टेबल हर्ष वर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार व अमरीक सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी ।

ये पुलिस कर्मचारी भी इधर से उधर

  • कांस्टेबल अश्वनी व निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सैकेंड आईआरबी, चंपा देवी ऊना, भरत भूषण चंबा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा तथा श्वेता को राज्य विजिलेंस ।
  • हेड कांस्टेबल संजीव कुमार पीटीसी डरोह , सुनील कुमार को फोर्थ आईआरबी ,एचएचसी हुकुम सिंह थर्ड आईआरबी एचएएसआई इंद्र प्रकाश को चंबा और एचएचसी जी सिंह को फिफ्थ आईआरबी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews