
HPAS Transfer News: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने रविवार अवकाश के दिन फिर अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने देर रात 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए है,जबकि दो अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए हैं।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है।यह एक हफ्ते में दूसरा मौका है जब एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है, इससे पहले 27 सितंबर को 29 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए थे।बता दे कि सितंबर महीने में अबतक सुक्खू सरकार ने 71 अधिकारियों का तबादला कर चुकी है. जिसमें 5 IAS, 43 एचएएस, 4 तहसीलदारों और 19 नायब तहसीलदार शामिल हैं।
5 एचएएस अफसरों के तबादले
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक पद पर मनोज कुमार का तबादला । वह महिला विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
- धर्मशाला में नियुक्त एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव ।
- नियुक्ति का इंतजार कर रहे विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली भेजा गया।
- संजय कुमार को राज्य चयन आयोग का संयुक्त सचिव ।
- कृष्ण कुमार शर्मा को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्ति ।
- एसडीएम बाली चौकी के पद पर नियुक्त की गई आर्शियां शर्मा और एसडीएम राजगढ़ नियुक्त किए गए कुलवंत सिंह पोतान का तबादला आदेश निरस्त किया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

