IRCTC के साथ घूमिये North East, देखिये Assam और Meghalaya की प्राकृतिक सुंदरता

IRCTC के साथ घूमिये North East, देखिये Assam और Meghalaya की प्राकृतिक सुंदरता

IRCTC News : आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए नए नए टूर प्लान करता है और उसे अनाउंस करता है, ये टूर ट्रेन और हवाई जहाज दोनों से होते हैं, देश के साथ साथ दुनिया की सैर कराने वाला IRCTC सुविधाजनक टूर बनाता है जो पर्यटकों के लिए इकोनोमिक भी होता है।

आईआरसीटीसी ने उत्तर पूर्व यानि  North East के दो खूबसूरत राज्यों का एक शानदार टूर प्लान घोषित किया है, इस प्लान से मुंबई वालों को बहुत फायदा होने वाला है, यदि आप अभी तक नए साल में कहीं टूर पर नहीं गए हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर

IRCTC ने असम और मेघालय (Assam and Meghalaya) के स्पेशल टूर अनाउंस किया है, इस टूर में शिलांग (Shillong), चेरापूंजी (Cherrapunji), मावलिननॉन्ग (Mawlynnong), काजीरंगा (Kaziranga) और गुवाहाटी (Guwahati) डेस्टिनेशन कवर होंगे।

मुंबई एयरपोर्ट से 18 जनवरी  को उड़ेगा जहाज

पर्यटकों को मुंबई एयरपोर्ट से स्पेशल हवाई जहाज 18 जनवरी 2023 को लेकर उड़ान भरेगा, ये टूर 6 रात 7 दिन को होगा जिसका किराया 42,700/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, यात्रियों के होटल में ठहरने की सुविधा भी इस किराये में शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews