स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से IRCTC के साथ घूमिये दक्षिण भारत, किराया जानकर रह जायेंगे हैरान

स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन से IRCTC के साथ घूमिये दक्षिण भारत, किराया जानकर रह जायेंगे हैरान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने एक बार फिर दक्षिण भारत (IRCTC Dakshin Bharat Yatra)  के धार्मिक स्थलों के टूर का प्लान बनाया है। इस बार ये टूर स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से कराया जायेगा। IRCTC ने टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है।

IRCTC ने दक्षिण भारत यात्रा (IRCTC South India Travel Tour Packages)  का टूर पैकेज अनाउंस किया है। इस टूर में आईआरसीटीसी तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम और कन्याकुमारी जैसे प्रसिद्द और ऐतिहासिक डेस्टिनेशन कवर करेगा।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : वन विभाग में थोकबंद तबादले, राज्य शासन ने जारी किये आदेश

दक्षिण भारत यात्रा के लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन 29 नवम्बर 2022 को ब्रजराजनगर से जाएगी। सीट की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रियों को कम्फर्ट क्लास और स्टेंडर्ड क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा ब्रजराजनगर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर स्टेशनों पर दी गई है।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दशहरे पर आज भी सोना चांदी में तेजी, देखें 10 ग्राम सोने का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews