IndiGo के साथ कीजिये सस्ती कीमत पर यात्रा, ऑफर का आज अंतिम दिन, मौका चूक ना जाए

IndiGo के साथ कीजिये सस्ती कीमत पर यात्रा, ऑफर का आज अंतिम दिन, मौका चूक ना जाए

IndiGo Offer : घरेलू उड़ानों के लिए सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी इंडिगो (Indigo) ने अपने यात्रियों के लिए विशेष ऑफर निकाला है। ये ऑफर सीमित समय के लिए है, इसमें इंडिगो सस्ती कीमत पर घरेलू फ्लाइट के लिए टिकट दे रही है। ऑफर के तहत मात्र 2093 में आप टिकट बुक करा सकते हैं, ऑफर का आज अंतिम दिन है, यानि आज के बाद इस ऑफर के तहत टिकट बुक नहीं हो सकेंगे।

ऑफर का आज अंतिम दिन

300 से ज्यादा विमानों के साथ करीब एक दिन में 1800 फ्लाइट का संचालन करने वाली विमान कंपनी इंडिगो ने एक ऑफर पिछले दिनों अनाउंस किया था जिसमें वो सस्ती कीमत पर टिकट बुकिंग करा रहा था, इस ऑफर का आज अंतिम दिन हैं। यदि आपने कहीं जाने का प्रोग्राम बनाया है तो इस ऑफर को एक बार जरुर देख लीजिये।

इन तारीखों की यात्रा में मिलेगा लाभ 

इंडिगो की तरफ से बताया गया है कि 25 फरवरी 2023 तक बुक किये गए सस्ती कीमत के टिकटों पर यात्री 13 मार्च 2023 से 13 अक्टूबर 2023 के बीच यात्रा कर सकेंगे। यहाँ बता दें कि इंडिगो एक दिन में 78 घरेलू डेस्टिनेशन कवर करती है जबकि 26 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन कवर करती है।

लिमिटेड हैं सीटें

इंडिगो की तरफ से कहा गया है कि इस ऑफर की तहत सीटें लिमिटेड हैं और सीट उपलब्ध होने पर ही टिकट की बुकिंग की जा सकेगी । यहाँ खास बात ये भी है कि ये ऑफर केवल टिकट पर है हवाई अड्डे के शुल्क और सरकारी टैक्स पर ये छूट प्रभावी नहीं होगी।

घरेलू उड़ानों पर ही मिलेगा ऑफर का लाभ 

इंडिगो की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि इस सस्ते ऑफर का फायदा केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क पर अलग-अलग सेक्टरों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मिलेगा,  इसे किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा इस ऑफर में लिया गया टिकट ना तो ट्रांसफर होगा ना एक्सचेंज होगा और ना ही इसके पैसे वापस होंगे। आप यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर सकते हैं। पर उसके लिए लागू चेंज फीस और किराए के अंतर का भुगतान करना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews