IRCTC के साथ घूमिये Amaging Andaman, यहां देखिये टूर की पूरी डिटेल

IRCTC के साथ घूमिये Amaging Andaman, यहां देखिये टूर की पूरी डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपको  छोटे छोटे द्वीप समूह देखने के शौक हैं तो IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। IRCTC का ये टूर नवम्बर से फरवरी तक अलग अलग तारीखों में जायेगा, आपके पास समय है अपनी प्लानिंग कीजिये और जल्दी से टिकट बुक कर सीट रिजर्व कराइये।

IRCTC ने अमेजिंग अंडमान नाम से एक टूर पैकेज (IRCTC Amazing Andaman Tour Package) अनाउंस किया है। ये टूर 6 दिन और 5 रात का है जिसके किराया 53,500/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। किराये के और भी स्लॉट हैं जिन्हें सिलेक्ट किया जा सकता है। ये एयर टूर (IRCTC Air Tour Packages) दिल्ली एयरपोर्ट से जायेगा।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

IRCTC ने इस टूर की डिटेल जारी की है। ये टूर 10 नवम्बर 2022, 23 जनवरी 2023, 06 फरवरी 2023, 13 फरवरी 2023, 20 फरवरी 2023 और 28 फरवरी 2023 को जायेगा।  इसमें हेवलोक, नेल और नार्थ बे घुमाया जायेगा।

https://twitter.com/IRCTCofficial/status/1562767916525060098

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews