त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने छोड़ी अपनी कुर्सी, सौंपा अपना इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री की खोज जारी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने छोड़ी अपनी कुर्सी, सौंपा अपना इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री की खोज जारी

अगरतला, डेस्क रिपोर्ट। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Tripura Chief Minister) बीप्लब कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया और अपनी सीएम की कुर्सी का त्याग भी कर दिया है। शनिवार को उन्होंने गवर्नर को अपना त्यागपत्र सौंपा है। साल 2018 में बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर उन्होंने 25 साल पुरानी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर आने वाली पार्टी वाम मोर्चा की सरकार को हार का स्वाद चखाया था। बीप्लब कुमार देव के इस्तीफा देने के बाद अब नए सीएम की तलाश भी तेज हो चुकी है, जिसके लिए आज यानि 14 मई 2022 को भाजपा विधायक की मीटिंग भी आयोजित हो सकती है। विधायक दल से विचार विमर्श के बाद ही नए सीएम को चुना जाएगा, हालांकि अब तक इस बीप्लब कुमार के इस्तीफे का सही कारण खुल कर सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े… इस साल लॉन्च होंगे Apple के ये प्रोडक्टस, जाने आकर्षक प्रोडक्टस की पूरी लिस्ट यहाँ  

सूत्रों की माने तो 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर त्रिपुरा की राजनीति में पहले से ही उथल-पुथल चल रही थी, जिसका परिणाम शायद आज सामने आया है। आज राजधानी अगरतला में सीएम के चुनाव को लेकर मीटिंग हो सकती है, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान विधायकों के जरिए लोकतान्त्रिक तरीके से अपने सीएम का चुनाव करने की इच्छा रखती है। बता दें की त्रिपुरा में मार्च 2023 को चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का इस्तीफा कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक बीप्लब कुमार ने गुरुवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, शुक्रवार तक वो दिल्ली में थे और शनिवार को अगरतला आते ही उन्होंने ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण को सौंप दिया। इससे पहले बीजेपी ने भी शुक्रवार को संगठन में बदलाव करने की ओर ईशारा किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews