535 करोड़ कैश लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में हुआ खराब, फिर हुआ ये…

535 करोड़ कैश लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में हुआ खराब, फिर हुआ ये…

Truck carrying RBI’s cash broke down in Tamil Nadu : अगर हम कभी बैंक से नगदी लेकर निकले तो थोड़ी फिक्र ज़ाहिर तौर पर होती ही है। और अगर कैश कुछ ज्यादा हो तो उसकी सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतज़ाम भी करना जरुरी होता है क्योंकि पैसे छीनने-लूटने की घटनाएं कई बार हमने देखी सुनी है। ऐसे में ज़रा सोचिए अगर कोई 535 करोड़ रूपये लेकर निकले और रास्ते में गाड़ी खराब हो जाए, तो क्या होगा।

ऐसा ही हुआ तमिलनाडु में..बुधवार को चेन्नई में दो ट्रक आरबीआई से कैश लेकर निकले थे और रास्ते में एक ट्रक खराब हो गए। जानकारी के मुताबिक उन दोनों ट्रक में 535 करोड़ रुपये थे। दरअसल दोनों ट्रक चेन्नई से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का कैश लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में एक ट्रक का इंजन खराब हो गया और फिर दोनों ट्रक वहीं रूक गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस द्वारा आकर दोनों ट्रक को एक अन्य गाड़ी से खींचवाकर पास के परिसर में ले गए। वहां मैकेनिक को बुलाकर खराब ट्रक को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन वो ठीक नहीं हुआ तो इसके बाद दोनों ट्रकों को वापस आईबीआई भिजवाया गया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक काफी धीमी रफ्तार से चल रहा था और फिर रास्ते में उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ये वाहन विल्लुपुरम की ओर रास्ते में खराब हो गया। जांच में पाया गया कि उसके इंजन में खराबी आ गई थी। रास्ते में जब ट्रक खराब होकर बंद पड़ गया तो उसके आसपास भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल में किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews