ट्यूशन टीचर ने बच्चियों को बुरी तरह पीटा, शरीर पर पड़े चोट के निशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्यूशन टीचर ने बच्चियों को बुरी तरह पीटा, शरीर पर पड़े चोट के निशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) के मुकुंदपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक ट्यूशन टीचर ने बच्चियों के साथ बेरहमी से मारपीट की है। टीचर की बर्बरता इतनी खौफनाक है कि बच्चियों के शरीर पर मारपीट के निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा भलस्वा इलाके में 6 और 8 साल की बच्चियों को ट्यूशन टीचर ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा है। टीचर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Must Read- Bigg Boss 16 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी Nusrat Jahan? शो में आएंगी नजर

8 साल की कामिनी और 6 साल की शिवानी, कुलदीप नाम की टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती हैं। अगस्त को जब बच्चियां ट्यूशन गई तो टीचर ने उनसे संडे मंडे सहित फ्रूट्स के नाम पूछे। बच्चियां जवाब नहीं दे पाई जिसके बाद शिक्षिका ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी।

बच्चियों की मां का कहना है कि ट्यूशन से बच्चियां बेहोशी की हालत में घर पहुंची थी। उनके सामने अगर शिक्षिका का नाम भी लिया जाता है तो वह डर जाती हैं। बच्चियों के हाथ पैर और सिर हर जगह चोट के निशान हैं।

मामले की शिकायत बच्चियों के परिजनों ने पुलिस में की है जिसके बाद टीचर को गिरफ्तार किया गया हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस भेजते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews