U-WIN: भारत सरकार ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को होगा लाभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

U-WIN: भारत सरकार ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को होगा लाभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

U-WIN Platform: भारत सरकार ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के फायदे के लिए नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम यू-विन है। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए प्रेगनेन्ट महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से इस खास प्लेटफॉर्म को पायलट मोड में किया है। इसे भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के जिले में शुरू किया जाएगा।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

रिपोर्ट के मुताबिक यू-विन प्लेटफॉर्म पर गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, प्रसव को रिकॉर्ड करने, टीकाकरण, नवजात के रजिस्ट्रेशन और अन्य कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इतना ही नहीं यहाँ टीकाकरण सेवाओं की लेटेस्ट अपडेट्स, सेशन में भाग लेने और एंटीजन वाइज़ कवरेज इत्यादि की जानकारी जुटाई जाएगी। यहाँ गर्भवती महिलाओं से प्रसव और शिशुओं के टीकाकरण के लिए पर्सनल ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इससे अगले खुराक की अपडेट भी यूजर्स को मिलती रहेगी। साथ ही डिजिटल रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा टीकाकरण कार्ड

यू-विन प्लेटफॉर्म Co-Win का प्रतिकृत है। इसके जरिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर प्रेग्नेंसी और टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी मिलती रहेगी। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए आभा आईडी से संबंधित टीका पावती और टीकाकरण कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिए सभी जिलों के लाभार्थी इसे ट्रैक कर पाएंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मंच के माध्यम से आमजन यह पता लगा पाएंगे की नियमित टीकाकरण सत्र की जांच कर सकते हैं और डिजिटल अपॉइंटमेंट भी करवा सकते हैं। फिलहाल, 65 जिलों में पायलट प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे जुड़ी सभी स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों को यू-विन के मॉड्यूल के आधार पर ट्रेनिंग दी जाएगी। सारी प्रक्रिया डिजिटल रूप में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews