Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 IAS और IPS अधिकारियों के थोकबंद तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

देश में चल रहे वर्तमान हालत और ऑपरेशन सिंदूर के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किये गए तबादला आदेश की चर्चा हो रही है, इस आदेश में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत 11 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है, जबकि दिल्ली पुलिस में डीसीपी और उससे ऊपर के 11 अधिकारियों को भी राजधानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।
ias ips transfer

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज 16 मई को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं । इस आदेश में कुल 66 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में भेजा गया है । तबादला सूची में 40 IAS और 24 IPS अधिकारियों के नाम हैं ये सभी तबादले AGMUT कैडर के अधिकारियों के हैं। 

40 IAS और 24 IPS अधिकारियों के तबादले  

गृह मंत्रालय के इस आदेश से दिल्ली सरकार में लंबे समय से पदस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अधिक प्रभावित हुए हैं, गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत 11 IAS अधिकारियों को दिल्ली से बाहर भेजा है, जबकि दिल्ली पुलिस में डीसीपी और उससे सीनियर पदों पर बैठे 11 अधिकारियों को भी राजधानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।

सभी तबादले AGMUT कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के  

उल्लेखनीय है कि भारत के सभी राज्‍यों को 25 कैडर में बांटा गया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र, पंजाबम हरियाणा राजस्थान कैडर आदि शामिल हैं सिलेक्शन के बाद नियमानुसार भारत सरकार इन्हें कैडर आवंटित करती है। इन 25 कैडर के अलावा कई राज्‍यों को मिलाकर एक ज्‍वाइंट कैडर बनाया गया है इस ज्‍वाइंट कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश शामिल है। इनके नाम के पहले अक्षर को मिलाकर इस कैडर को AGMUT कैडर नाम दिया गया है। दिल्‍ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी केंद्रशासित प्रदेश होने की वजह से एजीएमयूटी कैडर में आते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews