केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लहराए सोनिया-सोरोस के पोस्टर, कांग्रेस ने लगाये “देश नहीं बिकने देंगे” के नारे

आज केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने पोस्टर्स लहराए, सोनिया गांधी के पोस्टर पर लिखा था- सोरोस से तेरा रिश्ता क्या, सोनिया गांधी जवाब दें वहीं सोरोस के पोस्टर पर लिखा था- ये रिश्ता क्या कहलाता है?
protest in parliament premises

Giriraj Singh waved Sonia Gandhi George Soros posters: कांग्रेस सहित विपक्ष द्वारा उठाये गए अडानी मुद्दे किये जा रहे हंगामे के जवाब में भाजपा ने जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठाकर आक्रामक रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसद परिसर में सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के पोस्टर लेकर पहुंचे, पोस्टर पर लिखा था “ये रिश्ता क्या कहलाता है सोनिया जवाब दें”। उधर प्रदर्शन की श्रंखला में विपक्ष के नेता कांग्रेस के नेतृत्व में “देश नहीं बिकने देंगे” के पोस्टर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

संसद में अडानी के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ी कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियाँ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, दोनों सदनों में अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही इंडिया ब्लाक की पार्टियाँ सदन के बाहर लगातार प्रदर्शन भी कर रही है, इनका ये प्रदर्शन सदन शुरू होने से पहले शुरू हो जाता है जिससे सबका ध्यान इस ओर जाये।

मोदी-अडानी, भाई-भाई नारे के साथ इंडिया ब्लाक पार्टिया कर रहीं हैं प्रदर्शन   

मोदी-अडानी, भाई-भाई के नारे के साथ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, इस नारे को लिखी काली जैकेट, फिर काला मास्क, फिर मुखौटे और उसके बाद नीले रंग के बैग लेकर प्रदर्शन करने वाले विपक्षी नेताओं ने आज “देश नहीं बिकने देंगे” के पोस्टर्स के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन किया 

मंत्री गिरिराज सिंह के हाथ में सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस के पोस्टर्स 

उधर कांग्रेस के इस हमले के जवाब में भाजपा ने जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी के रिश्तों का मुद्दा उठाया, जॉर्ज सोरोस की फंडिंग से चलने वाले एक NGO में सोनिया गांधी के बतौर सह अध्यक्ष शामिल रहने पर भाजपा हमलावर है। आज केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के पोस्टर्स लेकर संसद पहुंचे, उन्होंने अपने हाथ में ये पोस्टर्स लहराए, सोनिया गांधी के पोस्टर पर लिखा था, सोरोस से तेरा रिश्ता क्या, सोनिया गांधी जवाब दें वहीं सोरोस के पोस्टर पर लिखा था – ये रिश्ता क्या कहलाता है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews