UP Election 2022 : सुपर हिट गीत “मानिके मागे हिते” की धुन पर BJP ने लांच किया गीत

UP Election 2022 : सुपर हिट गीत “मानिके मागे हिते” की धुन पर BJP ने लांच किया गीत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज होती जा रही हैं।  भाजपा की मजबूत डिजिटल, टैक्निकल टीमें वोटर को आकर्षित करने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही हैं। डिजिटल के महत्व और उसके प्रभाव को देखते हुए भाजपा (BJP) ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए एक गाना लांच किया है। खास बात ये है कि भाजपा ने ये गीत सोशल मीडिया के एक सुपरहिट गीत की धुन पर बनाया है।

वर्ष 2021 में श्रीलंकाई सिंगर योहानी द्वारा  गाया गीत “मानिके मागे हिते” (Manike Mage Hite) ने धूम मचाई थी।  अलग भाषा का होते हुए भी भारत में इस गीत को बहुत पसंद किया गया। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 3 महीने में ही इस गीत ने 91 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए थे। बड़ी बात ये है कि श्रीलंकाई भाषा के इस गीत के अलग अलग भाषाओँ में वर्जन भी आये और खूब पसंद किये गए। योहानी का “मानिके मागे हिते” गीत आज भी युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें – MP Board: ओपन बुक पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा! तय समय पर जमा होगी कॉपी, जानें नया शेड्यूल

“मानिके मागे हिते” की लोकप्रियता इसकी धुन है जो युवाओं में बहुत पॉपुलर है, जिसे अब भाजपा कैश कराना चाहती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए “मानिके मागे हिते” की धुन पर एक गीत लांच –  गीत के बोल हैं – यूपी में फिर चलेंगी मोदी योगी की फिर हवाएं। …

ये भी पढ़ें – “सुपर मॉम” रानी का निधन, सीएम शिवराज ने जताया दुःख, नरोत्तम भी हुए भावुक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews