UP Election 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर क्यों हुई एफआईआर, पढ़िए ये खबर

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर क्यों हुई एफआईआर, पढ़िए ये खबर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के एक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भूपेश बघेल वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में चुनाव प्रचार ( UP Election 2022) करने गए थे। भूपेश बघेल ने नोएडा (Noida)के बरोला, सिलारपुर, जलपुरा आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को वोट देने के अपील की। उनके साथ प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक और क्षेत्रीय कांग्रेस नेता भी थे।

ये भी पढ़ें – अगर आप भी करते हैं WhatsApp इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, जाने नवीन अपडेट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर इसी प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। नोएडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दादरी तहसील के डिप्टी कलेक्टर ने  सेक्टर 113 थाने में भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कहा जा रहा है कि प्रचार के दौरान भूपेश बघेल के साथ पांच से ज्यादा लोग थे।

ये भी पढ़ें – Dolo 650 बनी बड़ों की Polo ? ब्रिकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कोरोना काल में सबसे ज्यादा बिकी

गौरतलब है कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने कोरोना गए डलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।  उत्तर प्रदेश में अभी चुनावी रैलियों और सभाओं पर रोक है लेकिन घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा सकता है मगर एक दल में पांच से अधिक लोग नहीं होने चाहिए।  बताया गया है कि भूपेश बघेल के साथ तय सीमा से अधिक लोग थे।

ये भी पढ़ें – मेदांता के आईसीयू में लगी आग, मचा हड़कंप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews