UP News : योगी आदित्यनाथ का रौद्र रूप, बोले- मैं यहाँ नौकरी करने नहीं आया, जो जैसा करेगा, वैसा भुगतेगा भी, अपराधियों के लिए बुलेट ट्रेन चलेगी

योगी ने कहा कि लखनऊ की घटना में हमने जवाबदेही तय की है उसके अपराधियों की सूची मेरे पास है एक हैं पवन यादव और दूसरा है मोहम्मद अरबाज .. ये सद्भावना वाले लोग हैं हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे, इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी आप चिंता मत करो।
Yogi Adityanath

UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर बरसे उन्होंने कहा कि बुलडोजर निर्दोष के लिए नहीं है, उन्होंने कहा कि मैं यहाँ नौकरी करने नहीं आया हूँ जो जैसा करेगा , वैसा भुगतेगा भी, योगी ने लखनऊ में सड़क पर महिला से साथ छेड़छाड़ पर सरकार के एक्शन पर कहा कि बचेगा कोई भी नहीं, महिला सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है, उन्होंने लखनऊ की घटना का जिक्र करते हुए कहा इसके आरोपी सद्भावना वाले लोग हैं इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलेगी, इनके लिए तो बुलेट ट्रेन चलेगी। योगी ने अयोध्या में नाबालिग से हुए दुष्कर्म को लेकर सपा को निशाने पर लिया।

योगी बोले मैं यहाँ नौकरी करने नहीं आया, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा भी  

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज योगी आदित्यनाथ का रौद्र रूप दिखाई दिया , उन्होंने कहा, आप लोगों को बुलडोजर से डर लगता है लेकिन ये निर्दोष के लिए नहीं है उन अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, जो प्रदेश के व्यापारियों और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं जो प्रदेश में अराजकता पैदा कर सामान्य लोगों का जीना हराम करते हैं तो मेरा दायित्व बनता है, मैं यहाँ नौकरी करने नहीं आया हूँ, जो जैसा करेगा वैस भुगतेगा भी। हम सब इससे लड़ेंगे ये कोई सामान्य लड़ाई नहीं है ये प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो इससे ज्यादा मेरे मठ में मिल जाती है।

योगी का सीधा मैसेज अपराधियों के चलेगी बुलेट ट्रेन  

योगी ने लखनऊ के गोमती नगर की घटना जिसमें महिला के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की थी उसका उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसमें जवाबदेही तय की है उसके अपराधियों की सूची मेरे पास है एक हैं पवन यादव और दूसरा है मोहम्मद अरबाज .. ये सद्भावना वाले लोग हैं हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे, इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी आप चिंता मत करो, उन्होंने कहा , महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है इसलिए हमने ऊपर से नीचे तक सब अधिकारियों पर एक्शन लिया है पूरी चौकी को सस्पेंड किया है।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का नेता और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य मुईन खान 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म में शामिल पाया गया है, इस मामले में समाजवादी पार्टी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, हरदोई में भी एक घटना हुई जिसमें सपा का पूर्व जिला अध्यक्ष है , इसपर 28 मामले हैं और इनमें से बहुत से हमारी सरकार से पहले के हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार के समय के हैं,  ऐसे अपराधियों को माला पहनाएंगे क्या?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews