UP Weather : अगले 48 घंटों के लिए बारिश की चेतावनी, 43 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के भी आसार, जानें IMD ताजा अपडेट

प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी एवं मध्यवर्ती हिस्सों में आगामी 2-3 दिन तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, फिलहाल मानसून के बहुत मजबूत बने रहने के आसार हैं।
IMD Weather Update

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।आज 13 सितंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी की कई जगहों पर बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है।संभाग में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इधर, भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में 13 और 14 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है।फिलहाल प्रदेश में 15 सितंबर तक बारिश का यूही सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • शुक्रवार को बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में अति भारी बारिश ।
  • सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ,बागपत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में बादल गरजने व बिजली गिरने ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • यूपी में एक जून से 12 सितंबर तक हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 672 के सापेक्ष 600.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 11% कम है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 711.5 के सापेक्ष 598 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 617 के सापेक्ष 603 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 2% कम है।
  • उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में बहुत भारी बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश, 33 जिलों में सामान्य बारिश, 27 जिलों में अनुमान से कम बारिश, 3 जिलों में अनुमान से अत्यधिक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews