UP Weather : आज 50 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने के भी आसार, पढ़े पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

रक्षाबंधन के मौके पर पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश और पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
UP Weather : आज 50 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने के भी आसार, पढ़े पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

UP Weather Update  : मानसून की बढ़ती गतिविधियों और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के चलते 24 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर ऐसे ही बना रहेगा। आज रक्षाबंधन 19 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ हल्सी से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश और पूर्वी यूपी में अति भारी की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश के आसपास इलाकों में स्थित है और चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है, ऐसे में आगामी 4 से 5 दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी तथा कई इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में Heavy Rain का अलर्ट

  • सोमवार को बस्ती, गोंडा और उसके आसपास के इलाकों में अति भारी वर्षा।
  • बलिया, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज,  सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली ,सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश का अलर्ट ।

पूरे हफ्ते के UP Weather का ताजा हाल

  • 19 अगस्त – पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा ।
  • 20 अगस्त – पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं तो पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा ।
  • 21 अगस्त – पश्चिम/पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछारें।खास करके सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच में भारी बारिश ।
  • 22 अगस्त – पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछार।
  • 23 अगस्त – पश्चिम/पूर्वी में अनेक स्थानों पर वर्षा /गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 24 अगस्त – प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर वर्षा / गरज चमक के साथ बौछार।

यूपी में अबतक कहां कितनी बारिश

  • यूपी में 1 जून से 18 अगस्त तक अनुमान बारिश 504.5 के सापेक्ष 455.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 534.8 के सापेक्ष 477.2 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 11% कम है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 462 के सापेक्ष 425 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 8% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews