UP Weather: मानसून का असर, 25 अगस्त तक वर्षा का दौर, 50 जिलों में तेज बारिश-बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

21 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार है, हालांकि, इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 22 से 25 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
mp Weather Update

UP Weather Alert : मानसून की सक्रियता के चलते पूर्वी यूपी में अगले 2-3 दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज बुधवार को 14 जिलों में बिजली गिरने चमकने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही 50जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के कारण आने वाले 5 दिन तक उत्तर प्रदेश में मध्यम स भारी बारिश होने की संभावना है।इससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

आज बुधवार को इन जिलों में Heavy Rain

बुधवार को चित्रकूट, कौशाम्बी, बहराइच, अमेठी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, पीलीभीत, बिजनौर, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, संतरविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर,मिर्ज़ापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में भारी बारिश।  अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के आसपास के इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

25 अगस्त तक UP Weather पर अपडेट

  • पूर्वी यूपी के जिलों में 21, 22, 23 और 24 को भारी बारिश होने का अलर्ट ।
  • 21 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश तो पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम। दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश ।
  • 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं कहीं पर भारी बारिश ।
  • 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश ।
  • 25 और 26 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश ।

यूपी में अबतक कहां कितनी बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 520 के सापेक्ष 467.7 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो समान्य से 10% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 551 के सापेक्ष 488 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 11% कम है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 476 के हिसाब से 438 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 8% कम है।लगातार हुई बारिश के बाद गंगा, यमुना उफान पर आ गई है,वही वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई जिलों में गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews