UP Weather : आज 14 जिलों में बारिश की चेतावनी, बादलों की आवाजाही, चलेगी तेज हवा, 13 शहरों में लू, 2 दिन में फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

5-6 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 7 जून को पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में तेज हवा बह सकती है, जिसकी 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है। 7-8 जून को कुछ जगहों पर गर्म लहर (लू) से तीव्र गर्म लहर चलने की संभावना है।
rajasthan weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में बुधवार गुरूवार को मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। आज बुधवार को 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिम यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।6 जून को गुरुवार को पश्चिमी यूपी की अलग-अलग जगहों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें के साथ 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती है ।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जून को पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में तेज हवा बह सकती है, जिसकी 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है। 7-8 जून को कुछ जगहों पर गर्म लहर (लू) से तीव्र गर्म लहर चलने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
  • उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी।
  • अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 5 और 6 जून को बारिश के साथ 30-35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाऐं चलेंगी।
  • बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, खैरी, सीतापुर, सरस्वती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, रामपुर में तेज हवाओं के साथ 5 और 6 जून को बारिश के आसार है।

इन जिलों में लू और गर्मी का असर

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वही इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, औरेया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और झांसी समेत कई जिलों में हीटवेव चलेगी ।हालांकि 6-7 जून के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
  • वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे। अधिकतम तापमान आज भी 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • अयोध्या का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में अधिकतम तापमान लगभग 41-44 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है जो बलिया और देवरिया के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा । इससे वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वांचल को 22 जून , 24 जून सेंट्रल यूपी और 30 जून तक पश्चिम यूपी मानसून को कवर कर लेगा। 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews