UP Weather : आज 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश, 17 शहरों में लू का अलर्ट, शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक, जानें IMD अपडेट

आज 7 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल , बादल और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और लू व तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।इस दौरान हवा की 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है। 8 जून से गर्म लहर (लू) से तीव्र गर्म लहर चलने की संभावना है।
rj weather update

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार को भी मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे। आज 7 जून को पूर्वी पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर तेज हवा, बारिश व गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक दर्जन जिलों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार से फिर मौसम में बदलाव आएगा। 8 जून से लेकर 12 जून तक यूपी में मौसम के शुष्क रहेगा, इस दौरान लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड गर्म रहेंगे।यहां का अधिकतम तापमान आज भी 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इन जिलों मे बारिश-लू का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बादल , बारिश और बिजली की संभावना है।
  • इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे जिलों में बादलों की आवाजाही हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
  • कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, औरैया, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में लू का असर देखने को मिल सकता है।प्रयागराज, बुंदेलखंड और आगरा में हीटवेव का अलर्ट तो लखनऊ, कानपुर और बहराइच समेत दूसरे जिलों में तापमान बढ़ने लगेगा।

एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक संभव

उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है जो बलिया और देवरिया के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा । इससे वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वांचल को 22 जून , 24 जून सेंट्रल यूपी और 30 जून तक पश्चिम यूपी मानसून को कवर कर लेगा। 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews