UP Weather : मानसून ट्रफ का असर, 11 अगस्त तक 40 जिलों में वर्षा, आज 20 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा पूर्वानुमान

chhattisgarh weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून ट्रफ के चलते 11 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज पूर्वी यूपी के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी वर्षा होगी। रविवार को पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड से जुड़े लगभग 20 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  वही प्रदेश के तराई क्षेत्र में 2-3 दिनों में तेज बारिश हो सकती है। यूपी में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती समेत करीब 10 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।6 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में एक दो स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

जानिए 11 अगस्त तक के मौसम का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। 9 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 10 और 11 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

  1. पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और कुशीनगर में भारी बारिश का अलर्ट।
  2. बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा और गोरखपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  3. कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और आस पास के क्षेत्र में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
  4. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज्र फतेहपुर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान।
  5. अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, देवरिया, लखीमपुर खीरी और मऊ जिले में मध्यम से तेज बारिश को लेकर अलर्ट है। मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर और आसपास के क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
  6. अम्बेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
  7. फतेहपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कौशाम्बी कुशीनगर, लखीमपुर बीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मुरादाबाद, पीलीभीत में भी बिजली गिरने की उम्मीद है।
  8. प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव और आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews