
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। आज 2 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश , बादल और बिजली गिरने चमकने की चेतानमी जारी की गई है। वही 3 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश और बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आज शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर वाराणसी और संतरविदास नगर में भारी बारिश ।
- गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर और अमरोहा में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी।
- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली में बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार है।
क्या कहता है यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 3 और 6-7 अगस्त को मूसलाधार बारिश हो सकती है। अगस्त से सितंबर तक बादल और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। अगले दो दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। प्रदेश में 1 जून से 1 अगस्त तक 325.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य 365.9 से 11% कम है। पूर्वी यूपी में अनुमानित बारिश 394.4 के सापेक्ष 325.8 मिमी हुई, जो कि सामान्य से 17% कम है। पश्चिमी यूपी में अनुमान बारिश 325.9 के सापेक्ष 327.3 मिमी रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

