UP Weather : मानसूनी गतिविधियां तेज, 30 जिलों में वर्षा, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में नौ अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है और दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर 3.1 तक फैला हुआ है। इसके चलते यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश होती रहेगी। आज शुक्रवार को 12 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 36 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड से जुड़े लगभग 20 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को बुंदेलखंड और आगरा मंडल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात के आसार हैं। बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

यूपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।वही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और मिर्जापुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज ऐसा रहेगा तापमान

  1.  लखनऊ की तो शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
  2. बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गोरखपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  3. बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  4. गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. मथुरा और चित्रकूट में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews