UP Weather : आज दिनभर तेज धूप के आसार, कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही

UP Weather Update

UP Weather Update Today 24 March 2024 : उत्तर प्रदेश के मौसम में तेज गर्मी की आमद हो चुकी है, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि संभव है, आज होली के दिन भी IMD ने दिनभर तेज धूप खिले रहने की संभावना जताई है, हालाँकि प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह से की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन यहाँ भी धूप खिलने की संभावना मौसम विभाग जे जताई है।

आज खिली रहेगी धूप, सताएगी गर्मी 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक आज धूप खिली रहेगी लेकिन रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, रविवार के दिन पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने कहा है कि होली के दिन तापमान में थोड़ी और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

सोमवार को ऐसा रहने वाला है UP Weather 

मौसम विभाग ने कल सोमवार को होली खेले जाने वाले दिन 25 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी से लेकर पूर्वी हिस्से में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। आज के अपडेट में सोमवार को तापमान में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है, नोएडा व गाजियाबाद के साथ ही एनसीआर में होली दिन बादलों का असर दिख सकता है कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।

तापमान में वृद्धि के आसार

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 26 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है, 27 मार्च को भी ऐसी ही स्थिति दिखाई दे रही है, 28 मार्च को भी उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा कोई चेतावनी भी नहीं है, 29 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई भाग में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान 

इस बीच मौसम विभाग ने  तापमान में वृद्धि के संकेत दिए हैं। आईएमडी ने अपडेट में कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, राजधानी लखनऊ से लेकर कई जिलों में तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, मौसम विभाग ने कहा कि रविवार और सोमवार को दोनों दिन अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews