UP Weather Update : आज खिलेगी धूप, 18 फरवरी से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, बारिश की संभावना

MP Weather Update

UP Weather Update Today 16 February 2024 : फरवरी का महीना आधा बीत चुका है बावजूद इसके उत्तर प्रदेशवासियों को ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई है, अभी भी मौसम में उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है, दिन में तापमान में बढ़ा हुआ रहता है लेकिन सूरज ढलते ही फिर तापमान में गिरावटहो जाती है, मौसम विभाग ने कहा है कि आज शुक्रवार को अधिकांश जिलों में दिन में धूप खिलेगी लेकिन 18 फरवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा , कहीं कहीं बारिश होगी।

18 फरवरी से बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने कहा कि कल गुरुवार को प्रदेश में कई जगह सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया अभी एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है लेकिन 18 फरवरी से बारिश के आसार हैं, IMD ने संभावना जताई है कि 25 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है उसके बाद धूप में तेजी आएगी और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे।

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान हैंइसके साथ एक दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की राग्तर से हवाएं चलने की संभावना है।

कोहरे ने किया परेशान 

पिछले 24 घंटे के मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कई जिलों में कोहरे ने लोगों को परेशान किया, जिसके चलते दृश्यता प्रभावित हुई लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, बहराइच सहित अन्य कुछ जिलों में कोहरा दिखाई दिया, कोहरे के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई।

ऐसा रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है इसी तरह कानपुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, हरदोई सहित कुछ अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने लेकिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews