UP Weather : 22 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, गिरेंगे ओले-तेज हवाएं, जानें IMD ताजा पूर्वानुमान

UP Weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में आज सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा।अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।फिलहाल 22 फरवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, 23 तारीख से मौसम फिर सामान्य होने लगेगा। इस दौरान  न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।खास करके अधिकतम तापमान में 2-4 डिसे की गिरावट आने से ठंड भी बढ़ेगी।

आज से अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश-बिजली और ओले

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 22 फरवरी तक प्रदेश के अलग अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। सोमवार 19 फरवरी से लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश होगी, वही 20 और 21 को लखनऊ कानपुर समेत कई जिलों में भी ओले और बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30-35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है।23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने का अनुमान है।

19 से 22 फरवरी के बीच ऐसा रहेगा मौसम

  1. 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश और ओलावृष्टि के लिए लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट।
  2. आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के अलावा बादल-बिजली का असर।
  3. कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती व आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी।
  4. 20 फरवरी को आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास के इलाकों में  ओलावृष्टि हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews