UP Weather Update : कोहरा और बारिश बढ़ाएगी सर्दी, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलने के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

up weather

UP Weather Update Today 04 January 2024 : उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाकेदार सर्दी से फिलहाल लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसके चलते प्रदेश सबसे ठंडा रहेगा, इसके अलावा प्रदेश में कोहरा और बारिश सर्दी को और बढ़ाएगी।

प्रदेश में जारी है ऑरेंज अलर्ट 

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 4 और 5 जनवरी को देश में प्रदेश सबसे ठंडा रहेगा, प्रदेश में इस दौरान कोहरा बढेगा, बर्फीली हवाएं चलेंगी, बारिश भी हो सकती है, उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए अभी प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इन जिलों में तापमान रहा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस 

आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में अलीगढ सबसे ठंडा जिला रहा यहाँ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालाँकि आगरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा लेकिन यहाँ अलीगढ से कम ठण्ड महसूस की गई और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा तापमान 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि यहाँ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, इसके अलावा कानपुर शहर, कानपुर देहात, हरदोई, बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के बुंदेलखंड सहित चित्रकूट, प्रयागराज और मध्य प्रदेश से सटे हुए सभी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है इसके अलावा अन्य जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी इसके अलावा प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर मध्यम से गहना कोहरा छाया रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews