UP Weather Update : आज सताएगी धूप, 1 मार्च से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

UP Weather

UP Weather Update Today 29 February 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है, कभी धूप निकलती है तो कभी बारिश और ओले गिरते हैं, इस बीच मौसम विभाग ने आज 29 फरवरी को मौसम के शुष्क बने रहने और तेज धूप खिलने की संभावना जताई है साथ ही कल 1 मार्च से तीन दिनों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी कई जिलों के लिए जारी की है।

आज के बाद बदलेगा यूपी का मौसम 

IMD के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज 29 फरवरी की रात को सक्रिय होने वाला है जो आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा और कल 1 मार्च से मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव से 1 मार्च से उत्त्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 1 से 3 मार्च तक प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी चल सकती है, इस दौरान 2 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

आज सताएगी गर्मी, ऐसा रहेगा लखनऊ का तापमान 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का अहसास होगा, प्रदेश के अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान हैं उसके बाद कल 1 मार्च से बारिश शुरू होगी और फिर 2 मार्च से 3 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होगी, राजधानी लखनऊ के आज के तापमान के बारे में पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार आज अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आईएमडी ने कहा कि 1 मार्च से पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों में बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी वहीं पूर्वी यूपी में पश्चिमी यूपी से ज्यादा स्थानों पर बारिश होगी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी होगी, मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है और कहा है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews