UP Weather : अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना, दिल्ली से सटे जिलों में वायु प्रदूषण से अभी राहत नहीं

up weather

UP Weather Update Today 30 November 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है, इसके आलावा ऐसे क्षेत्र जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हुए हैं वहां प्रदूषण से राहत फ़िलहाल मिलती दिखाई नहीं दे रही है, उधर मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश ने बढ़ाई सर्दी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य कई जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है जिसके कारण सर्दी बढ़ गई है, लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मेरठ, पीलीभीत,  मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है जिसने सर्दी को और बढ़ा दिया है। सर्दी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित अन्य कई जिलों में आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है, एक दो  स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की आशंका है, उधर कुछ जिले ऐसे भी है जहाँ अभी रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है।

दिल्ली से सटे जिले वायु प्रदूषण से परेशान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा में हालात ख़राब होते जा रहे हैं, हालाँकि दिल्ली में हुई बारिश से प्रदूषण से थोड़ी राहत जरुर मिली है लेकिन अभी भी AQI स्तर मानक स्तर से बहुत ज्यादा है। इन क्षेत्रों में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 312 से  363 रहा है, यानि इन जिलों की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। राजधानी लखनऊ में लालबाग क्षेत्र का AQI भी 312 है जो बेहत खतरनाक स्थिति में है। जहरीली हवा बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशान कर रही है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews