UP Weather: 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर की स्थिति

weather alert today

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज करीब 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने बंगाल से आ रही नमी के चलते 12 अक्टूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने एक साथ येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव जारी, 15 अक्टूबर तक बारिश के आसार, मानसून की विदाई जल्द, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, अभी 12 अक्‍टूबर तक पूरे क्षेत्र में बारिश का मौसम बना रहेगा। रविवार को भी मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई है कि इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश में 11 अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। वेस्ट यूपी में ठंडी हवाओं के असर और चक्रवाती परिसंचरण के कारण 11 अक्तूबर तक भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में बदलाव, 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 दिन स्कूल बंद, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक यूपी के 40 से अधिक जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद व रामपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews