UP Weather: मौसम का फिर बदला मिजाज, बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने किया परेशान, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today 15 February 2024: उत्तर प्रदेश के मौसम में आये बदलाव ने लोगों को फिर परेशान करना शुरू कर दिया है, जब लग रहा था कि ठंड जाने लगी है ऐसे में फिर मौसम पलट गया। बुधवार को यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिसने फिर ठंडक बढ़ा दी, वहीं कई जिले कोहरे से ढंके रहे जिसने रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिए, उधर आईएमडी ने कहा है कि 18 फरवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा।

राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में कोहरा 

यूपी के मौसम ने उत्तर चढ़ाव जारी है, कभी तेज धूप राहत देती है तो कभी बारिश और कोहरा परेशान कर रहा है, कई जिलों में आज गुरुवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई, राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा दिखाई दिया, लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक रही जिसने जनजीवन की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिए।

इन जिलों में बारिश ने बढ़ाई ठंड 

मौसम विभाग द्वारा जारी किये अपडेट के मुताबिक प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चल रही हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया , ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग ठंड से बचाव के लिए एक बार फिर अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।

18 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज 

IMD का कहना है आज 15 फरवरी से मौसम खुल जायेगा लेकिन 18 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा , एक बार फिर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं, 18 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी फिर अगले दिन 19 फरवरी को पूरी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

कृषि वैज्ञानिक हल्की बारिश को बता रहे लाभकारी 

इस बीच हल्की बारिश को कृषि वैज्ञानिक फसलों के लिहाज से अच्छा मान रहे हैं उनका कहना है कि धीमी बारिश सभी फसलों के लिए लाभकारी है , आज गुरुवार को धूप खिलने का अनुमान है जिसका फायदा ये होगा कि सरसों में लगा माहू भाग जायेगा साथ ही चना, गेहूं, आलू, मटर सहित अन्य सब्जियों में लगे कीट भी भाग जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews