
UP Weather Alert Today : यूपी में जुलाई अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज शनिवार को पश्चिमी यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश तो 30 जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में 31 जुलाई तक मानसून की बारिश होती रहेगी। आज शनिवार और रविवार को भी अच्छी वर्षा की संभावना है। बारिश के साथ बिजली गिरने और चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी यूपी में अब 31 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है। अगस्त में भी अच्छी बारिश के आसार है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे में पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज यूपी के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत आसपास के कई हिस्सों में आज 29 जुलाई शनिवार की सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। इन इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है।
31 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम
- 29 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। एक दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश होने का अनुमान है।
- 30 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
- 31 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- चंदौली, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- शनिवार को हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजप्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर, ललितपुर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, और आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी. ऊपर है। इसके अलावा एक मानसूनी सिस्टम समुद्र तल से 4.5 और 7.6 किलोमीटर के बीच 18 डिग्री उत्तर अक्षांश पर चल रहा है। ऊंचाई के साथ यह मानसूनी सिस्टम दक्षिण की ओर झुका हुआ है, इस सभी मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर से यूपी में अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है।अगस्त की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की उम्मीद है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

