UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में कोल्ड वेव-घने कोहरे का अलर्ट, जानें नए साल में कैसा रहेगा वेदर

rj weather today

UP Weather Update Today: 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की माने तो जनवरी के पहले सप्‍ताह तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा, इसके बाद घने कोहर से राहत मिलने की संभावना है।वही 30 और 31 दिसंबर को तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

यूपी मौसम विभाग (UP weather alert) की मानें तो आज 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक कई इलाकों में कोहरा बना रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार है। आज 27 दिसंबर तक हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

किसानों को सलाह

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी।रात में तापमान में और गिरावट आ सकती है और बुधवार को कोहरा बढ़ने के आसार हैं। पाला पड़ने की संभावना होने पर किसानों को सलाह दी गई है कि वह रात 10 बजे से पहले दिन में सिंचाई करें। फसलों में सिंचाई रात के दूसरे तथा तीसरे पहर में न करें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 28 दिसंबर तक कोहरा परेशान करेगा।

यातायात प्रभावित

कोहरे के चलते बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मू से लेकर हावड़ा जाने वाली हिमगिरी सियालदह एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी स्पेशल, शताब्दी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, फरक्का समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई। वही इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से बरेली के लिए 11 बजकर 18 मिनट पर रवाना हुई लेकिन लैंडिंग ना होने के कारण फ्लाइट को बरेली में डायवर्ट होकर दिल्ली वापस जाना पड़ा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews