UP Weather : 12 सितंबर तक वर्षा का दौर, आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-मेघगर्जन और बिजली का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर और पूर्वी हिस्से में अनेक जगह पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।
cg WEATHER TODAY

UP Weather Alert Today:  निम्न दबाव का क्षेत्रफल बनने के कारण मानसून की सक्रियता  बढ़ गई है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में 9 से 12 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने से मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा।सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश होने के आसार नहीं है।

सोमवार को लखनऊ और मध्यप्रदेश से सटे जिलों में बारिश होने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद तक आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होगी।बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बुंदेलखंड रीजन में अच्छी बारिश होगी। मंगलवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।

12 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो 10 सितंबर से प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर और पूर्वी हिस्से में अनेक जगह पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के आसार है।
  • 10 और 11 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।
  • पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 11 से 12 सितंबर तक भारी बरसात की संभावना जताई गई है।
  • 9 से 12 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी, नोएडा, गाजियाबाद, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदासनगर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 647 के सापेक्ष 554 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 14% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 683 के सापेक्ष 576 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।
  • पश्चिमी यूपी में अनुमानित बारिश 597 के सापेक्ष 523 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 12% कम है।औरैया जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। औरैया में सामान्य से 75% अधिक बारिश हुई।
  • एटा में 52%, फिरोजाबाद में 22%, आगरा में 21%, बलरामपुर में 50%, बस्ती में 44% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews