
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में ठंड का तेज असर देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आज सोमवार को भी मौसम विभाग ने 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, वही एक दर्जन जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना जताई है। आज नए साल के पहले दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ कई स्थानों पर घना कोहरा और ठंडा दिन होने की संभावना है।
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों तक घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। नए साल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड के साथ ही मध्य प्रदेश से सटे हुए जिले जैसे चित्रकूट, बांदा और प्रयागराज समेत कई जिलों में बूंंदाबांदी का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाक़ों में गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। बुधवार के बाद से तापमान में 2 से 3 डिग्री और गिरावट आने की उम्मीद है।
आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
- बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर और शामली में ठंड का असर तेज देखने को मिल सकता है।
- सोमवार को लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, भीमनगर में घना कोहरे के साथ ठंडा से अधिक ठंडा दिन रहने का अनुमान है।
- बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है ।श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में घने कोहरे का अलर्ट।
- आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कानपुर नगर, उनाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, बदायूं, अयोध्या, अंबेडकर नगर बस्ती, कुशीनगर ,महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज में मध्यम कोहरा ।
सभी शहरों का तापमान
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14 -15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 -16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
- बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

