उत्तर प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट : 50 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 60 शहरों में शीतलहर-कोल्ड डे की चेतावनी, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

up weather

UP Weather Alert Today : बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है,, वही रात में कई शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया जा रहा है।। आज बुधवार को भी  50 जिलों में घने कोहरे और 70 जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया ।इधर लगातार पड़ रही कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां एक हफ्ते बढ़ा दी गई है।

2-3 ऐसा ही बना रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 2-3 दिनों तक मौसम के मिजाज ऐसे से बने रहने का अनुमान है।इसके अतिरिक्त शीतलहर से प्रभावित प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना भी बनी हुई है।27-28 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर स्थिति में परिवर्तन होने की संभावना है।पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाक़ों में घने से भी बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है, राज्य में कई जगहों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ ,बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर . बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, झांसी, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगरऔरैया और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा ।
  • श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर और अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में शीत लहर ।
  • श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, शाहजहांपुर और बदायूं में तीव्र शीत दिन ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया , देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में शीतल दिन
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews