UP Weather : अचानक बदला मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, 2 दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर-कोल्ड डे, जानें IMD का ताजा अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : नए साल में उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आ गया है। प्रदेशभर में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है।फिलहाल 3-4 दिन मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। वही मौसम विभाग ने 3 से लेकर 7 जनवरी तक अलग- अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है। आज बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इस अवधि में कुछ जगहों पर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की भी उम्मीद है।

3 से 7 जनवरी तक बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आज कई जिलों में घने कोहरे और कंपकपाती ठंड की बीच पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की भी संभावना है।  गुरुवार  शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है, वही 48 घंटे तक कोल्ड डे के साथ घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 3 जनवरी से अगले दो से तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा यानी 9 से लेकर 10 डिसे के बीच ही रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 14 से लेकर 16 डिसे के बीच रहने का अनुमान है। चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रहने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • 3 जनवरी को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ जिले में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
  • लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर , बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, अमरोहा, संभल, बदायूं, अंबेडकर नगर, सहारनपुर और शामली और श्रावस्ती और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा की चेतावनी।
  •  बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है।

आज आपके जिले का तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews