UP Weather Alert : सोमवार से मौसम लेगा फिर यू टर्न, आज से छाएंगे बादल, चलेंगी हवाएं, तेज बारिश-बिजली-ओले का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा। फिलहाल 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन फरवरी अंत में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

आज से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18-19 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश होगी। बारिश के साथ ठंड, घना कोहरा और बादल भी छाए रहेंगे। सोमवार 19 फरवरी से लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश होगी, वही 20 और 21 को लखनऊ कानपुर समेत कई जिलों में भी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान एक दर्जन जिलों में ओले गिरने, बादल छाने के साथ बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

19 से 22 फरवरी के बीच बारिश-बिजली और ओले

यूपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आएगी जिससे बादल छाएंगे और बारिश होगी। 19 से 22 फरवरी तक प्रदेश के अलग अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। 19 फरवरी से प्रदेश में 30-35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता हैं। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

19 से 22 फरवरी के बीच बारिश और ओलावृष्टि के लिए लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews