लाखों कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मार्च के वेतन को लेकर जारी हुआ ये आदेश, समय पर आएगी सैलरी!

employee news

Employees News

UP Employee News  : उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य शासन ने कर्मचारियों की मार्च की सैलरी के संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च का वेतन समय से अप्रैल महिने में दिया जाए, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए है।संभावना है कि मार्च के वेतन में अप्रैल में बढ़े हुए डीए का भी लाभ मिल सकता है।

जानिए क्या लिखा है आदेश में

शासनादेश में लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्यय अनुदान की मांगें विधान मंडल द्वारा
पारित हो चुकी हैं। समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा सचिवालय के समस्त अनुभागों
को वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्वीकृतियां जारी किए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।बजट आवंटन की प्रत्याशा में राज्य कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, सहायता प्राप्त शिक्षण
संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों व संस्थानों के नियमित शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर
कर्मचारियों के माह मार्च 2024 के वेतन का भुगतान माह अप्रैल 2024 में किया जाना सुनिश्चित करें।

अप्रैल में मिलेगा बढ़े हुए डीए का भी लाभ

  • लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों पेंशनरों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीए 46 से बढ़कर 50% हो गया है।नई दरें 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी का एरियर कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जमा होगा। अप्रैल में सैलरी के साथ ही मार्च के डीए का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • जो कर्मी पीएफ खाते के सदस्य नहीं हैं पीपीएफ अकाउंट या फिर NSC के रूप में ही दे दी जाएगी।इससे प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों और लगभग 12 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। खास बात ये है कि सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों ,शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews