कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, मिलेगा छठे वेतन आयोग का लाभ, सैलरी-भत्तों में होगा बड़ा इजाफा!

राज्य सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों के तहत सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
employee news

Employees News

6th Pay Commission : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के क्रियान्वयन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों के तहत सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

दरअसल, हाल ही में पंजाब के वित्त विभाग ने राज्य के सहायता-प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की अनुशंसाएं लागू करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस फैसले से स्कूली शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों के तहत सहायता-प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों, उच्च शिक्षा विभाग के तहत इन संस्थानों के गैर-शिक्षक कर्मचारियों और सहायता-प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ होगा।

वित्त मंत्री ने दिए अधिसूचना जारी करने के निर्देश

इसके लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों को सहायता-प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों और सहायता-प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के कार्यान्वयन के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है।इससे पहले प्रशासनिक विभाग सभी सहायता-प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय विवरणों की जांच करेंगे और प्रस्ताव तैयार कर इस पर विचार करने के बाद वित्त विभाग इन संस्थानों को वित्तीय मंजूरी देगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews