कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी अपडेट, अब तारीख तक हो सकेंगे तबादले, सरकार ने बढ़ाई अवधि, आदेश जारी

employees news

government employee news

Rajasthan Employee Officer Transfer news : राजस्थान के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने तबादलों पर छूट की अवधि को 2 दिन और बढ़ा दिया है, अब 22 फरवरी तक प्रदेश में अलग अलग विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे। इस संबंध में प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

अब 22 फरवरी तक हो सकेंगे तबादले

इस संबंध में संयुक्त सचिव निकाया गोहेन ने आदेश जारी कर दिया है, जो सरकारी विभागों के साथ सारे निकायों बोर्ड मंडलों, स्वायत्तशासी संस्थानों पर लागू रहेगा।अब 22 फरवरी तक कर्मचारी और अधिकारी अब अपनी पसंदीदा जगह पर तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग में फिलहाल तबादले नहीं हो सकेंगे यानि शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगी रहेगी।

2 दिन में हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

माना जा रहा है कि अवधि बढ़ने के बाद लोकसभा चुनावों को देखते हुए अब भजनलाल सरकार अगले 2 दिन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।तबादलों के इस दौर में पदोन्नत अफसरों और कर्मचारियों को भी नई पोस्टिंग मिलने की उम्मीद है। खास बात ये है कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पहली बार तबादलों से 12 दिन के लिए बैन हटाया गया है, ऐसे में अब विधायक-मंत्री अपने हिसाब से अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर करा रहे है।

पहले 10 से 20 फरवरी तक बैन हटाया गया था

बता दे कि हाल ही में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 10 फरवरी से 20 फरवरी तक तबादलों से बैन हटाया था, इसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए।मंगलवार देर रात भी परिवहन विभाग समेत कई विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है। वही बीते दिनों 200 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस, आरएएस और आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, इनमें कई जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बदले गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews