राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, 21 अगस्त तक खाद्यान्न का मुफ्त वितरण, 48 जिलों में अंत्योदय कार्ड पर बाजरा भी मिलेगा, जानें डिटेल्स

अंत्योदय कार्ड धारक को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल का वितरण किया जाएगा।
ration card

Ration Card Holder Grain Benefit: उत्तर प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त माह के राशन पर ताजा अपडेट आया है। आज 13 से 21 अगस्त तक मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। वही प्रदेश के 48 जिलों में अंत्योदय कार्ड पर चावल के स्थान पर दो किग्रा बाजरा भी प्रति कार्ड वितरित किया जाएगा।

35 किलों अनाज का मिलेगा लाभ

दरअसल, प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह अगस्त के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण आगामी 21 अगस्त तक किया जायेगा। अंत्योदय कार्ड धारक को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल का वितरण किया जाएगा।बाजरा का स्टाक समाप्त होने पर पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुसार गेहूं व चावल का वितरण किया जाएगा।उचित दर दुकानों पर माह जनवरी, 2024 से जुलाई, 2024 के मध्य वितरण के पश्चात उपलब्धतानुसार अवशेष बाजरा का वितरण कराया जाएगा।

इन 48 जिलों में मिलेगा बाजरा

प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बताया कि अन्त्योदय लाभार्थियों को 48 जनपदों यथा-आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बलिया, बांदा, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, चन्दौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सम्भल, संतरविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव व वाराणसी में चावल के स्थान पर 02 किग्रा० बाजरा प्रति कार्ड ‘प्रथम आवक प्रथम पावक‘ के सिद्धान्तानुसार वितरित किया जायेगा।

ईकेवायसी भी होगी

इसके साथ ही जिन कार्डधारकों की अभी तक ई- केवाईसी नहीं हुई है, उनकी ई-केवाईसी भी की जाएगी। जिन कार्डधारकों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं कराई है वे शीघ्र इसे करा लें, अन्यथा भविष्य में राशन मिलना बंद हो जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews